देहरादून

“आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभाएं सम्पन्न

ट्राइबल विलेज विजन 2030 डिक्लेरेशन के अंतर्गत ग्राम कार्ययोजना को मिली मंजूरी, विकसित भारत @2047 की दिशा में अहम कदम

देहरादून 2 अक्टूबर

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आदि कर्मयोगी अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद के चार विकासखण्ड चकराता, कालसी, विकासनगर एवं सहसपुर के चयनित ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्व में इन ग्रामों में ट्रांसेक्ट वॉक, केन्द्रित समूह चर्चा तथा पी.आर.ए. गतिविधियों का आयोजन किया गया था, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं का विश्लेषण किया गया और विभागीय योजनाओं के समन्वय से विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया।

योजना के अंतर्गत 02 अक्टूबर, 2025 को “आदि सेवा पर्व” के अवसर पर चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में “ट्राइबल विलेज विजन 2030 डिक्लेरेशन” के अंतर्गत जनजातीय व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास हेतु ग्राम कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। यह पहल “विकसित भारत @ 2047” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button