देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने गढ़ी कैंट बाजार में व्यापारियों संग की बातचीत, स्वदेशी अपनाने और जीएसटी राहत की जानकारी देने का किया आग्रह

देहरादून, रविवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम गढ़ी कैंट बाजार पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों व आमजन से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से नए जीएसटी स्लैब पर सुझाव व फीडबैक लेते हुए आम जनता को घटे हुए जीएसटी दरों की जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं पर जीएसटी दरों में कमी कर जनता को सीधा लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम उठाया है। धामी ने इसे “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी” करार देते हुए कहा कि इससे व्यापार व अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से संवाद कर स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को मजबूती मिलेगी और भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button