देहरादून

शारदीय नवरात्र पर कुट्टू के आटे को लेकर FSSAI की सतर्कता, बैठक कर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश 

 

देहरादून:उत्तराखंड में नवरात्र और त्योहारों के दौरान कुट्टू के आटे से होने वाली फूड पॉइजनिंग की घटनाओं को रोकने के लिए एफडीए अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुट्टू का आटा केवल सीलबंद पैकेट में ही बेचा जाएगा। बिना लाइसेंस के निर्माण भंडारण या बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। विभाग ने निगरानी अभियान शुरू कर दिया है /

शारदीय नवरात्र के मध्य नजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, डॉक्टर आर राजेश कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा उद्योग व्यापार मंडल विकासनगर उत्तराखंड,देहरादून के साथ बैठक का आयोजन कर समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को शारदीय नवरात्र में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन तथा व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार केवल fssai प्रमाणित कुट्टू के आटे को विक्रय करने के निर्देश दिए गए, जिसमें बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान की तिथि तथा fssai नम्बर अंकित हो। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल समिति विकासनगर देहरादून के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, महामंत्री श्री भारत कालरा, श्री अनिरुद्ध जी, श्री मनोज अग्रवाल आदि उपस्थिति थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून से सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर श्री संजय तिवारी उपस्थिति थे। इसी क्रम में सहायक आयुक खाद्य सुरक्षा देहरादून श्री मनीष सयाना के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर श्री संजय तिवारी ने सेलाकुई क्षेत्र में ऑन लाइन प्लेटफार्म ब्लैंकेट से तीन कुट्टू के आटे के नमूने जॉच हेतु लिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम देहरादून श्री रमेश सिंह ने बताया कि उनके द्वारा नगर निगम क्षेत्र देहरादून मै अभियान चलाकर कुट्टू व व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के चार नमूने जॉच हेतु लिए गये। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम ऋषिकेश श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा डोईवाला क्षेत्र में अभियान चलाकर छ नमूने जॉच हेतु लिए गए इस प्रकार जनपद में अभियान चलाकर कुट्टू व व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के 13 नमूने जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि यह अभियान पूरे नवरात्र तक जारी रहेगा।

इस बार त्योहार शुरू होने से पहले ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अलर्ट मोड में सभी टीमों को तैनात कर दिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button