देहरादून

हंसुली स्टोर में सुनिता रजवार ने सराहा उत्तराखंडी आभूषण और पहाड़ी व्यंजन

 

देहरादून, सहस्त्रधारा रोड। प्रसिद्ध अभिनेत्री सुनिता रजवार हंसुली स्टोर पहुँचीं, जहाँ उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्होंने हंसुली द्वारा तैयार किए गए हाथ से बने उत्तराखंडी चाँदी के आभूषणों को नजदीक से देखा और उनकी सराहना की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान का भी भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएँ भी उपस्थित रहीं। सभी ने रजवार जी से प्रेरणादायी शब्द कहने का अनुरोध किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए खूब उत्साहित किया।

हंसुली के डिजाइन किए गए आभूषणों की सुंदरता और बारीकी ने सभी का मन मोह लिया, वहीं “उत्तराखंड की पहाड़ी रसोई” द्वारा परोसे गए पारंपरिक व्यंजनों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button