देहरादूनपौड़ी

बिग ब्रेकिंग : भाजयुमो प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली गिरफ्तार, युवक की आत्महत्या से जुड़ा मामला : वीडियो

सिर्फ पर बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक ने वीडियो में हिमांशु पर लगाए ठगी के गंभीर आरोप

 Dehradun: गुरुवार को आत्महत्या से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया। जिसमें युवक ने पहले वीडियो बनाकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर बार बार पैसे ठगने का आरोप लगाया और फिर सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी जितेंद्र नेगी (मूल निवासी तलसारी, पो. गिरगांव, जनपद पौड़ी) ने कल श्रीनगर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में जितेंद्र नेगी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता हिमांशु चमोली ने उससे करोड़ों रुपए की ठगी की, जिससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।

ठगी के आरोपों का पूरा विवरण
मृतक जितेंद्र नेगी ने अपने वीडियो में किया दावा

– हिमांशु चमोली ने उससे समय-समय पर लाखों रुपए के मोबाइल फोन अपनी पत्नी और भाई के नाम पर लिए।

– जमीन दिलाने के नाम पर भी उससे लाखों रुपए ऐंठे गए।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डोईवाला निवासी युवक जितेंद्र नेगी ने आत्महत्या से पूर्व जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी विवाद का उल्लेख किया है। वीडियो में उसने हिमांशु चमोली नामक व्यक्ति का नाम लिया है।

इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। वीडियो में हिमांशु चमोली को मुख्यमंत्री का OSD बताए जाने का दावा किया गया है, किंतु फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह भ्रामक और असत्य साबित हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस नाम का कोई OSD नियुक्त नहीं है और न ही इस संबंध में कोई सरकारी आदेश अथवा नियुक्ति पत्र जारी हुआ है।

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय या पार्टी के नाम पर धन का लेन-देन करता है, तो पैसा देने वाले को भी संपूर्ण सत्यापन एवं जांच-परख करना आवश्यक है। बिना तथ्य जाने किसी के बहकावे में आना व्यक्तिगत भूल है, और ऐसे मामलों से सभी को सतर्क रहना चाहिए।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष और कुछ तथाकथित youtubers इस संवेदनशील विषय को भी सस्ते राजनीतिक लाभ का माध्यम बना रहे हैं और जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष की केवल और केवल घटिया राजनीति है।

जनता से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें। इस प्रकार की झूठी और भ्रामक सूचनाएँ फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button