देहरादून

*बिखरते परिवार की डोर बनी दून पुलिस*

 

*घर से नाराज होकर गयी महिला व उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने लौटाई एक परिवार की खुशियां।*

*महिला की कॉउंसलिंग कर समझाया परिवार का महत्व, महिला तथा उसके बच्चे को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द*

*दून पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की परिजनों ने की सराहना, किया आभार व्यक्त*

*थाना राजपुर*

राजपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनकी बहू घरवालों से नाराज होकर अपने 03 साल के बेटे के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसे उनके द्वारा काफी तलाश किया गया किन्तु वह नहीं मिली। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर उक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई तथा महिला व बच्चे की तलाश शुरू की गई।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महिला तथा बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा महिला व बच्चे की फोटो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपो व सोशल मीडिया पर शेयर करते हुये महिला की तलाश हेतु अवगत कराया गया। साथ ही गुमशुदा महिला के घर के आसपास व आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से गुमशद महिला व उसके बच्चे के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को उक्त महिला के चण्डीगढ में होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर एक टीम को तुरंत चण्डीगढ रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए गुमशुदा महिला व उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर देहरादून लाया गया, तथा उक्त महिला व उसके परिजनो की कॉउंसिल कर उन्हें पारिवारिक रिश्तों के महत्व को समझाते हुए साथ जीवन व्यतीत करने के लिए राजी कर महिला व बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला तथा बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्ति किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button