उत्तराखंड

विभिन्न समस्याओं के निराकरण को खाद्य सचिव से मिले कांग्रेसी

देहरादून। सरकारी सस्ता गल्ला उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव खाद्य विभाग से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया दून में आम आदमी एवं उपभोक्ताओं को कई प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि आम आदमी व उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि विभाग द्वारा न तो नये राशन कार्ड बनाये जा रहे हैं और न ही राशन कार्डों का नवीनीकरण हो पा रहा है साथ ही एनएफएसए के राशन कार्डों पर पिछले डेढ़ साल से नवजात शिशुओं और नवविवाहिता महिलाओं का नाम दर्ज न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के कई ऐसे दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र है जहां पर अभी तक सस्ता गल्ला के राशन कार्ड ऑन लाईन नहीं हो पाये है तथा कार्ड धारकों को अपने कार्यों में संशोधन के लिए कई कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी सस्ता गल्ला के माध्यम से आवंटित किये जाने वाले नमक की गुणवत्ता निम्न दर्जे की होने तथा उपभोक्ताओं में नमक की मांग कम होने के कारण नमक का उठान नहीं किया जा रहा है। वहीं पूर्व की भांति सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से मिट्टी के तेल की आपूर्ति की जाये, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राशन कार्ड धारक कार्ड धारक जो अब एनएफएसए की श्रेणी से बाहर हो चुके है और इस पर पुनः जांच कराते हुए वर्तमान पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाए जाएं तथा एनएफएसए के राशन कार्डों पर पूर्व की भांति अंत्योदय के कार्डो की ही भांति चीनी का आवंटन जारी किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि इसके साथ ही एपीएल कार्ड धारकों को गेहूं का कोटा देते हुए चावल को भी रियायती दर पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी सस्ता गल्ला उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड अभी तक उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं, जिसके कारण उपभोक्ता उसका उपयोग अपने रोजमर्रा के कामों में नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराये जाये। ज्ञापन में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों को आवंटित किये जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, पार्षद एतात खान आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button