
समाचार प्रसारित आचार्य राजेश बडोनी
देहरादून निगम् बंजारावाला वार्ड़ की कर्मठ सेवाभावी पार्षद रुचि रावत ने अपने सेवा भाव खा परिचय देते हुए आज बंजारावाला वार्ड़ स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शनार्थियों के बेठने के लिए बैंचों की व्यवस्था करवाई। जिन जिन मंदिरों में पार्षद द्वारा बैंचों की व्यवस्था करवाई है उनमें बंजारावाला चौक स्थित अष्टभुजा महामाया दुर्गा माता मंदिर, ओगड़ बाबा मंदिर, माँ काली मंदिर खेड़ा बाबा मंदिर, पंचेश्वर महादेव मन्दिर हैं।
सभी मन्दिरों की प्रबंध समितियों ने पार्षद रूचि रावत का धन्यवाद किया।
इस दौरान वार्ड़ से उपस्थित समाजसेवियों में जोगेन्द्र रावत, जयवीर रावत, मनोज रावत, राहुल पंवार, अजय डंडरियाल, मनीष, सुनिल ध्यानी, पांतरी इत्यादि उपस्थित रहे।
समाचार प्रसारित आचार्य राजेश बडोनी



