
समाचार प्रसारित आचार्य राजेश बडोनी
भाजपा देहरादून महानगर कार्यालय, परेड़ ग्राउन्ड़ पर भाजयुमो देहरादून के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत ने अपने सैकडों युवा मोर्चा साथियों के साथ महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर पद प्राप्ति हेतु संगठन का आभार जताया।
पंत को नव अध्यक्ष बनने पर महानगर अध्यक्ष अग्रवाल ने पट्टका, फुलमाला व मिष्ठान खिलाकर नव पद की बधाई दी व युवा अध्यक्ष को उनके यशस्वी कार्यकाल हेतु आशीष प्रदान किया।
महानगर अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि पुर्ण आशा और विश्वास है कि भाजपा संगठन ने जिन अपेक्षाओं से कुलदीप को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उस पर वह शत् प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे और एक सशक्त समर्पित युवा कार्यकर्त्ताओं की टोली निर्माण कर भाजपा महानगर को मजबुती प्रदान करेंगे।
इस दौरान् युवा नेताओं में विपिन काम्बोज, उत्कर्ष गुप्ता, नीरज रतूड़ी, प्रियांशु चौधरी, ऋतुराज कठैत, संतोष थापा, विशाल शर्मा, अजय कुमार, गोविन्द साहनी, आकाश यादव, अभिमन्यु राणा, हैप्पी सिंह, वंश काम्बोज इत्यादि भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाचार प्रसारित आचार्य राजेश बडोनी



