Dehradunउत्तराखंडराजनीति

नवनियुक्त भाजपा मोर्चों के अध्यक्षों का महानगर अध्यक्ष अग्रवाल ने किया स्वागत।

देहरादून भाजपा महानगर देहरादून मुख्यालय, परेड़ ग्राउन्ड़ में महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानगर का विस्तार करते हुए उनके द्वारा घोषित नव नियुक्त महानगर अध्यक्षों का ढोल नगाढों, फुलमाला, पट्टका पहनाकर, मूंह मीठा कर स्वागत अभिनन्दन किया।

सैकडों की संख्या में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में शुभकामनांओं का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा।

सभी मोर्चा अध्यक्षों ने अपने विभागों के पदाधिकारियों के साथ पद प्राप्ति हेतु भाजपा संग़ठन का आभार जताया।

महानगर अध्यक्ष अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को उनके कार्यकाल की शुभकामनांए देते हुए सभी से अपेक्षा की कि संगठन की रीति-नीतीनुसार हम सभी को कार्य करना है और ईमानदार, सक्रिय प्रतिभावान कार्यकर्त्ताओं को अपने-अपने मोर्चों में दायित्व देना है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं यह कह सकता हूं कि सात मोर्चा सप्तऋषियों की तरह हैं। जो सबके कल्याण और संगठन हित में ही कार्य करेंगे।

अपने उद्बोधन में अग्रवाल ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए महानगर देहरादून पुरी तरह से तैयार है और महानगर सभी विधानसभा भाजपा की झोली में पूर्व की तरह आएंगी यह निश्चित हैं।

उपस्थित मोर्चा अध्यक्षों में महिला मोर्चा से सुमन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बलदेव नेगी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष याशमीन आलम खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिशिर तिवारी इत्यादि महानगर भाजपा परिवार पदाधिकारी, कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

समाचार आचार्य राजेश बडोनी द्वारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button