देहरादून

भारतीय सैन्य अकादमी IMA में स्वीमिंग पूल में डूबने से कैडेट की मौत।।

 

केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था कैडेट बालू एस

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। कैडेट का शव स्विमिंग पूल में मिला है। यह दुर्घटना बुधवार शाम हुई।

33 वर्षीय कैडेट बालू एस केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाले थे। स्पेशल कमीशंड आफिसर के लिए चयन के बाद वह आइएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। बताया गया कि तैराकी प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई ।

मिली सूचना के अनुसार कैडेट बालू एस को स्वीमिंग पूल में बेहोशी की हालत में मिला । उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अकादमी प्रबंधन द्वारा की जा रही है

सूत्रों के मुताबिक जांच में इस बिंदु को शामिल किया गया है कि कैडेट की मौत लापरवाही से हुई है या फिर दूसरे कारणों से। भारतीय सैन्य अकादमी में देश-विदेश के कैडेटों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। कैडेट यहां पर करीब सालभर तक कड़ा सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। बालू स्पेशल कमीशंड आफिसर (एससीओ) एंट्री के माध्यम से चयनित हुए थे। एससीओ एंट्री भारतीय सेना में सेवारत जवानों को अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करती है।

आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान किसी कैडेट की मृत्यु की घटना पहले भी हुई है। इससे पहले भी अगस्त 2017 में अकादमी के दो जेंटलमैन कैडेटों की 10 किलोमीटर लंबी दौड़ के दौरान मृत्यु हो गई थी। वर्ष 2019 में भी एक जेंटलमैन कैडेट की लांघा रोड के पास रात में नेविगेशन ट्रेनिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई थी।

कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार कैडेट की स्वीमिंग पूल में डूबने से मृत्यु की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। कैडेट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता लग पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button