पौड़ी

हुड़को की सीएसआर फंड से अदालीखाल, पौड़ी गढ़वाल में स्कूल भवन और स्मार्ट क्लास रूम का हुआ कायाकल्प

पौड़ी गढ़वाल। हडको ने जनता इंटर कॉलेज, अदालिखाल को कुल 47.66 लाख रुपये का सीएसआर अनुदान दिया है, जिससे छात्रों के लिए भौतिक अवसंरचना और डिजिटल शिक्षण सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इंटरैक्टिव पैनल और स्कूल फर्नीचर से युक्त स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण के साथ साथ बेंचस भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने अवगत कराया यह उत्तराखंड राज्य में जिला पंचायत के माध्यम से प्रथम योजना में स्कूल कक्षों का निर्माण कराए गए ।साथ ही कक्षाओं में स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल्स के साथ उच्चतम गुणवत्ता के फर्नीचर भी प्रदान किए गए ।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन , प्रधानाचार्य , जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान एवं समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना, लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।लोकार्पण से पूर्व हवन , पूजा के साथ वृक्षारोपण भी कराया गया।

May be an image of 8 people

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button