देहरादून

लोक गायक पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की पूछताछ

देहरादून। चर्चित लोक गायक पवन सेमवाल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने पटेल नगर थाने मे मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने सेमवाल पर गीत के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है।

मुकदमे से संबंधित पूछताछ के लिए पवन सेमवाल को दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में नियमानुसार बुलाकर देहरादून लाया गया।  पूछताछ के बाद 35 (A) BNSS का नोटिस तामील कराया गया और छोड़ दिया। साथ ही आरोपी को भविष्य में विवेचना में सहयोग करने के लिए अंतर्गत धारा 35(a) BNSS कानूनी हिदायत दी गई। सेमवाल के खिलाफ 369/25 धारा- 196/353(1)(b)/79 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पवन सेमवाल ने अपनी फेसबुक आईडी से एक यूट्यूब चैनल पर ऐसा गीत प्रसारित किया, जिसमें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें थीं। पहले उसने यह वीडियो हटा लिया था, लेकिन 19 जुलाई को उसने दोबारा वही गीत यूट्यूब पर डाला और प्रचारित किया। जिसको लेकर महिला ने भी कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज कराया है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button